Share Market Crash: ट्रम्प टैरिफ और अन्य बड़े कारण जानें
शेयर बाजार में गिरावट जारी है, और इसके पीछे कई वैश्विक और घरेलू कारण हैं। BSE Sensex और Nifty 50 शुक्रवार, 28 फरवरी 2025 को लाल निशान में खुले। शेयर बाजार में गिरावट , Nifty Bank, Metal, Pharma, Consumer Durables और Oil & Gas इंडेक्स में 1-2% की गिरावट आई, जबकि Nifty Auto Index 2% से ज्यादा गिरकर खुला । 📉 शेयर बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण: 🔴 Trump Tariff Effect अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 4 मार्च से मैक्सिको, कनाडा और चीन से आने वाले सामानों पर नए टैरिफ लगाने का ऐलान किया। 25% आयात शुल्क की घोषणा के बाद बाजार में अस्थिरता बढ़ी, जिससे वैश्विक मंदी की आशंका गहराई। 📊 F&O Rollovers & March Series मार्च वायदा श्रृंखला की शुरुआत कमजोर ओपन इंटरेस्ट (OI) डेटा के साथ हुई, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ा। निफ्टी का रोलओवर 84% तक पहुंच गया, जो पिछले 3 महीनों के औसत 79% से अधिक है। 📉 अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से निराशा संयुक्त राज्य अमेरिका की GDP वृद्धि दर केवल 2.3% रही, जो बाजार की उम्मीदों से कम थी। इसके अलावा, बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी से निवेशकों की चिंता और बढ़ गई।...